Live Button LIVE

38 की उम्र में गरदा…, रोहित शर्मा ने प्लेऑफ में रचा इतिहास, बनाए 5 रिकॉर्ड – क्या अब ट्रॉफी भी तय?

रोहित शर्मा ने 81 रन की पारी के साथ 5 नए रिकॉर्ड बनाए

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला सिर्फ मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच स्कोर का नहीं, बल्कि रोहित शर्मा की क्लासिक बल्लेबाज़ी का गवाह बना। 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ ने अपने अनुभव और ताकत का ऐसा मिश्रण दिखाया कि मैदान तालियों से गूंज उठा।

रोहित ने 50 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

पहला रिकॉर्ड – रोहित अब आईपीएल प्लेऑफ में 80+ रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने माइकल हसी (37 साल 359 दिन) को पीछे छोड़ते हुए 38 साल 30 दिन की उम्र में ये कारनामा कर दिखाया।

दूसरा रिकॉर्ड – वह आईपीएल में 300 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। कुल 302 छक्कों के साथ वह अब इस लिस्ट में सिर्फ क्रिस गेल से पीछे हैं।

तीसरा रिकॉर्ड – रोहित अब मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, उन्होंने सूर्यकुमार यादव (71*) को पीछे छोड़ा।

चौथा रिकॉर्ड – प्लेऑफ में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी वही हैं, उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले और हसी हैं।

पांचवां रिकॉर्ड – एक फ्रेंचाइज़ी (MI) के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी अब रोहित ही हैं – 235 मैचों में 267 सिक्स।

अब सवाल ये है – क्या IPL 2025 की ट्रॉफी रोहित के नाम होने जा रही है?

आईपीएल 2025: बारिश से रद्द हुआ क्वालिफायर-2, तो कौन खेलेगा फाइनल?

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn